Kavita Jha

Add To collaction

राम नाम आधार # लेखनी दैनिक काव्य प्रतियोगिता -20-Oct-2022

*आधार है राम नाम*

प्रभु पार लगा देंगे,
कष्ट सारे हर लेंगे।
झोली खुशियाँ भरेंगे,
ऐसे हैं मेरे श्री राम।।

राम आओ घर मेरे,
दुखों ने हैं डाले  डेरे।
चिंताओं के लगे फेरे,
जीवन की हुई शाम।।

जपो राम राम सभी,
दुख दूर होगा तभी।
संकट हरेंगे कभी,
पूरा होगा हर काम।।

राम संग सीता माता,
साथ हर क्षण भाता।
रामायण लिखा जाता,
आधार है राम नाम।।

*कविता झा 'काव्या'*
#लेखनी दैनिक काव्य प्रतियोगिता 

   17
7 Comments

Abhinav ji

21-Oct-2022 09:16 AM

Very nice👍

Reply

भक्तिमय कविता,, लाजवाब

Reply

Muskan khan

20-Oct-2022 07:43 PM

Well done ✅

Reply